Bihar Election Result 2025: बिहार विधानसभा चुनाव में NDA भारी बहुमत की ओर बढ़ रही है और चिराग पासवान की LJP(RV) ने फिनिशर की तरह अहम भूमिका निभाई. 29 सीटों में 23 पर बढ़त के साथ पार्टी ने शानदार प्रदर्शन किया. NDA के वोट ट्रांसफर से चिराग ने गठबंधन को मजबूत किया. 2020 के मुकाबले यह प्रदर्शन चौंकाने वाला है. चिराग ने खुद को ‘हनुमान’ साबित किया.
शुक्रवार दोपहर तक जैसे-जैसे बिहार विधानसभा चुनाव के रुझान सामने आते गए, सोशल मीडिया पर चर्चा का माहौल गर्म होता गया. वजह साफ थी, NDA भारी बहुमत की ओर बढ़ रहा था और चिराग पासवान की LJP(RV) ने एक ऐसे फिनिशर की भूमिका निभाई, जिसने सबका ध्यान खींच लिया. ठीक वैसे ही जैसे क्रिकेट में रविंद्र जडेजा आख़िरी ओवरों में ताबड़तोड़ पारी खेलकर मैच को अपने नाम कर लेते हैं, चिराग पासवान ने भी NDA के लिए वैसा ही प्रदर्शन कर दिखाया.

